पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुखजिंद्रा कालेज के 18 शिक्षार्थियों की प्लेसमेंट

सुखजिंद्रा कालेज के 18 शिक्षार्थियों की प्लेसमेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
सुखजिंद्र पॉलीटेक्निकल व फार्मेसी कालेज में प्लेसमेंट सैल व प्रबंधकों के प्रयास से आटो कारों के शीशे व वाइपर बनाने वाली कंपनी मितशुबा शिकल इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों ने कालेज के 18 शिक्षार्थियों का चुनाव किया है। कंपनी के अधिकारी कौशिक, विवेक और जोशी ने शिक्षार्थियों की इंटरव्यू लेने के उपरांत मैकेनिकल डिप्लोमा के 6वें समेस्टर के 15 व टेलीकम्युनिकेशन के 6वें समेस्टर की तीन शिक्षार्थियों का चुनाव किया। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि शिक्षार्थी कंपनी के मापदंडों पर पूरे उतरते हैं।
कालेज के चेयरमैन इंजीनियर सविंद्र सिंह गिल और मैनेजिंग डायरेक्टर मनजिंदर कौर गिल ने चुने गए शिक्षार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी। इस मौके पर प्रिंसीपल बरजिंदर सिंह सोढी और प्रिंसीपल कुलवंत सिंह सोखी भी मौजूद थे।



शिक्षार्थियों की इंटरव्यू लेते हुए कंपनी के अधिकारी।