पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना हिंदोस्तान

पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना हिंदोस्तान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धारीवाल - शिवसेना हिंदोस्तान के यूथ विंग के प्रदेश प्रधान हनी महाजन ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी 13 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए महाजन ने कहा कि राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता जल्द ही दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की बैठक करेंगे, जिसमें सभी राज्यों के प्रभारी, प्रधान व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में प्रत्येक लोकसभा सीट से योग्य उम्मीदवारों के नाम पेश किए जाएंगे। मुख्य वक्ता रोहित मैंगी ने बताया जल्द ही गुरदासपुर में रैली की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता, महामंत्री रजिंदर राजा और राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव रमन सियाल, जिला प्रधान रोहित महाजन, जिला प्रभारी मिट्ठू महाजन, जतिंदर जज, हनी वर्मा, सुरजन कुमार मौजूद थे।