- Hindi News
- कैंसर के 18 नए केस मंजूरी को चंडीगढ़ भेजे
कैंसर के 18 नए केस मंजूरी को चंडीगढ़ भेजे
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
मुख्यमंत्री राहत कैंसर कोष सोसायटी की बैठक डीसी कम चेयरमैन डाक्टर अभिनव त्रिखा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में हुई। बैठक में कैंसर के 18 नए रोगियों के केस मंजूर करके चंडीगढ़ भेजे गए। डीसी त्रिखा ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष सोसायटी द्वारा कैंसर के प्रत्येक मरीज के इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया जिले से संबंधित 814 कैंसर पीडि़त मरीजों के केस आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष सोसायटी चंडीगढ़ को भेजे जा चुके हैं।
इनमें से 796 मरीजों के केसों को डायरेक्टर सेहत सेवाएं और परिवार वेल्फेयर पंजाब चंडीगढ़ से मंजूरी मिल चुकी है। इस मौके पर सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार बेरी,
नोडल अफसर डा. सविंद्र कुमार, डा. राजेश लखनपाल, डा. ज्योति महाजन मौजूद थे।