पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरदासपुर में भी लेक्चररों ने दिया धरना

गुरदासपुर में भी लेक्चररों ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर - लेक्चरर केडर को उनकी संख्या के मुताबिक बनता 90 फीसदी पदोन्नति कोटा न दिए जाने के विरोध में लेक्चररों ने गुरदासपुर में धरना दिया। लेक्चररों ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरदासपुर में धरना देकर शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष जताया। वक्ताओं ने लेक्चररों को उनका बनता 90 फीसदी पदोन्नति कोटा देने, हेडमास्टर केडर के हाईकोर्ट द्वारा भर्ती संबंधी जांच चालू होने के चलते इनकी डीपीसी बंद करने और स्कूलों में पुरुष व महिला अध्यापकों की शिफ्टिंग बंद करने की मांग की। इस मौके पर सुरेश शर्मा, प्रेम कुमार, रविकांत, हरविंदर कौर, निर्मल सिंह बाठ मौजूद थे।