- Hindi News
- तिब्बड़ के हाई स्कूल में साइंस लैब का उद्घाटन
तिब्बड़ के हाई स्कूल में साइंस लैब का उद्घाटन
गुरदासपुर - तिब्बड़ के सरकारी हाई स्कूल में वीरवार को मुख्य संसदीय सचिव गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने लैब का उद्घाटन किया। सात लाख रुपए से यह साइंस लैब बनाई गई है। उन्होंने चार लाख रुपए से बनाई जा रही खेल मैदान की चारदीवारी के निर्माण का भी उद्घाटन किया।
इसके अलावा माई भागो स्कीम के तहत तिब्बड़ और सिधवां के सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूलों की छात्राओं को साइकिल दिए गए। इस मौके पर संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा का स्तर ऊंचा करने और शिक्षा का ढांचा मजबूत बनाने के लिए 8541 करोड़ रुपए खर्च करेगी। उन्होंने कहा टीचर्स बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ उनमें उच्च गुणों का भी विकास करें। बच्चों को खेल व अन्य गतिविधियों की तरफ भी प्रेरित करें ताकि उनका सर्वपक्षीय विकास हो सके। इस मौके पर डिप्टी डीईओ हरदीप सिंह चाहल ने बताया जिले में 10500 लड़कियों को साइकिल बांटे जा रहे हैं। प्रिंसीपल चंचल सिंह ने संसदीय सचिव को विद्यार्थियों की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस मौके पर सिधवां के सरपंच महिंदर सिंह, माड़े के सरपंच अजमेर सिंह, सुखविंदर सिंह, मास्टर आत्मा सिंह, डा. दिलबाग राय, कलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
तिब्बड़ के हाई स्कूल में लैब का उद्घाटन करते गुरबचन सिंह बब्बेहाली।