पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाषण मुकाबले में स्प्रिंग फील्ड स्कूल विजेता

भाषण मुकाबले में स्प्रिंग फील्ड स्कूल विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
भारत विकास परिषद ने वीरवार को टीसी इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसिपल प्रवीण टांक की अध्यक्षता में नेता जी सुभाष चंद्र बोस और लाला लाजपत राय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इंटर स्कूल भाषण मुकाबले करवाए। इस मौके पर
डाइट के प्रिंसिपल सुखदेव सिंह काहलों मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे, जबकि जजों की भूमिका प्रिंसिपल अशोक महाजन और प्रिंसिपल तिलकराज ने निभाई। इससे पहले भाविप के प्रधान शिव गौतम ने सभी का स्वागत किया।
मुख्यातिथि काहलों ने बच्चों को उन महान विभूतियों के आदर्शों
पर चलने की प्रेरणा दी, जिन्होंने देश की आजादी के लिए कुर्बानियां दीं। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की 18 टीमों ने भाग लिया। नेता जी पर दिए गए भाषण में स्प्रिंग फील्ड इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने
पहला, जीया लाल मित्तल स्कूल की टीम ने दूसरा, टैगोर मैमोरियल सीसे स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एमजीएन स्कूल की टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला। लाला जी पर दिए गए भाषण में रविंदरा और श्री गुरु हरिकृष्ण स्कूल की टीम
संयुक्त तौर पर पहले, स्प्रिंग फील्ड की टीम दूसरे और एचआरए स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रिंसिपल टांक ने मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर बीबी गुप्ता, सतपाल शर्मा, जगदीश अरोड़ा, रमेश शर्मा, इंद्रजीत बाजवा सहित अन्य भी मौजूद थे।




इंटर स्कूल मुकाबले

टीसी इंटरनेशनल स्कूल में भारत विकास परिषद ने कराई प्रतियोगिता