पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा किसान मोर्चा ने धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए घेरा डीसी दफ्तर

भाजपा किसान मोर्चा ने धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए घेरा डीसी दफ्तर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
भाजपा किसान मोर्चा की जिला इकाई ने वीरवार को प्रदेश उपप्रधान रणजीत सिंह काहलों के नेतृत्व में डीसी दफ्तर के बाहर धरना दिया। इस दौरान स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की गई।
प्रदेश प्रधान जतिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को रिपोर्ट के अनुसार फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाने चाहिएं। केंद्र की नीतियों के कारण ही प्रदेश में कृषि घाटे का सौदा बनती जा रही है। किसान आत्महत्याएं करने को मजबूर हैं। प्रदेश के छोटे किसान कर्ज की दलदल में फंसे हुए हैं। अगर केंद्र सरकार फसलों का उचित मूल्य दे तो प्रदेश के किसानों को बचाया जा सकता है। डीसी दफ्तर के बाहर धरने के बाद किसान मोर्चा के नेताओं ने डीसी डॉ. अभिनव त्रिखा को मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। नेताओं ने डीजल के दाम कम किए जाने, खाद के दामों में कमी करने, ट्रैक्टर आदि की खरीद पर सबसिडी देने और कृषि औजारों की खरीद पर सबसिडी देने की मांग की। इस मौके पर जिला प्रधान कश्मीर सिंह, रोशन सलारिया, अशोक वैद्य, विजय शर्मा, विकास गुप्ता, बबलू, बिल्ला, राम लाल मौजूद थे।