पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बलिदान दिवस पर राष्ट्रपिता को नमन

बलिदान दिवस पर राष्ट्रपिता को नमन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर डीसी दफ्तर के सामने जिला स्तरीय श्रद्धांजलि समारोह डीसी डा. अभिनव त्रिखा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। डीसी ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प भेंट किए। समारोह में पंजाब पुलिस के जवानों ने सलामी दी। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया।
डीसी त्रिखा ने कहा कि देश की जनता ने राष्ट्रपिता के नेतृत्व में देश को आजाद कराने के लिए शांतिमय ढंग से संघर्ष किया था। आजादी संग्रामियों के सपनों को साकार करने के लिए देश के हर नागरिक को देश सेवा का संकल्प लेना चाहिए। वर्तमान में पूरे विश्व में हिंसा और नस्लवाद फैला हुआ है और हमें महात्मा गांधी के बताए अहिंसा वाले मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा लोग प्रदेश में अमन, शांति और भाईचारे का वातावरण पैदा करें। इस मौके पर एसडीएम तजिंदरपाल सिंह, सिविल सर्जन डा. विनोद बेरी, सविंद्र सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी रवि कुमार सभ्रवाल, डीएसपी पूर्ण चंद, जिला प्रोग्राम अफसर सुरिंदर कौर मौजूद थी।
कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए
कांग्रेस भवन में सिटी कांग्रेस कमेटी के नेताओं व वर्करों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर फूल अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मेंबर रमन बहल ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। उन्होंने अपने संघर्ष द्वारा विश्व को अहिंसा का संदेश दिया और अच्छे समाज की स्थापना के लिए बड़ा सहयोग किया।
सिटी प्रधान दर्शन महाजन ने कहा कि देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी ने अपनी जिंदगी संघर्ष में गुजार दी। इस दौरान तीर्थ राम, सुरजीत सिंह, बलदेव सिंह, बलविंदर सिंह, जगप्रीत सिंह, युद्धवीर सिंह, विपन मल्होत्रा, जोगिंदर पाल, पीपी वालिया, योगेश शर्मा, जगजीत सिंह, प्रवीण बहल, मनू खोसला, एमएस जोशी, हरबंस लाल, सुदामा भगत, रमेश कादरी, भारती शर्मा, एसएन वालिया, सृष्टि पाल, गोपाल शर्मा, चरणजीत घई, प्रेम, गुरविंदर सिंह, बंटी कपूर और कमल शर्मा मौजूद थे।