बीजेपी ने एसएसपी को किया सम्मानित
भास्कर न्यूज - पटियाला
नशा के खिलाफ चलाए मुहिम में एसएसपी हरदयाल सिंह मान के विशेष योगदान के कारण बीजेपी सचिव सुखविंदर कौर नौलक्खा की अगुवाई में महिलाओं ने एसएसपी को सम्मानित किया।
एसएसपी पटियाला हरदयाल सिंह मान को सम्मानित करने गुरप्रीत कौर, चंद्र शर्मा, सुमन वर्मा, सीमा सरोज, दिव्या शर्मा, कमलजीत कौर, रीटा, ऊषा, मोना व बिमला
रानी उनके कार्यालय मिनी सचिवालय में गईं और उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।
एसएसपी मान को सम्मानित करती हुई महिलाएं।
नौलक्खा ने कहा कि आज के समय में नौजवान पीढ़ी नशे की लत में फंसती जा रही है। जिस कारण नौजवान पीढ़ी बर्बाद हो रही है। उन्होंने कहा कि नशे की लत को खत्म करना जरूरी है। उन्होंने एसएसपी से अपील की कि अगर नशे के खिलाफ चल रही इस मुहिम में महिलाओं की जरूरत हो तो वह सहयोग के लिए तैयार हैं।
महिलाएं भी देंगी सहयोग