- Hindi News
- रिमट में एग्रोक्लाईमेटलोजी ऑब्जर्वेटरी का उद्घाटन
रिमट में एग्रोक्लाईमेटलोजी ऑब्जर्वेटरी का उद्घाटन
भास्कर न्यूज - मंडी गोबिंदगढ़
रिमट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में सेशन 2013-14 से बीएससी खेतीबाड़ी चार वर्ष की गई है। पीयू पटियाला से मान्यता प्राप्त रिमट के खेतीबाड़ी विभाग में एग्रोक्लाईमेटलोजी ऑब्जर्वेटरी खोली गई।
उद्घाटन रिमट ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन डॉ. हुकम चंद बांसल और चेयरमैन विजयंत बांसल ने किया। इस ऑब्जर्वेटरी को खेतीबाड़ी के विद्यार्थियों की जरूरतों के विषय के तहत तैयार किया गया है। ऑब्जर्वेटरी में मौसम के अनुमान लगाने वाले आधुनिक सामान से लैस किया है। प्रिंसिपल डॉ. एमएस पाबला के अनुसार ऑब्जर्वेटरी में विन वेन, मैक्सिमम एंड मिनिमम थर्मामीटर, ड्राइ एड वैट बल्ब थर्मामीटर, सोयल थर्मामीटर, उपनपैन अवैपोमीटर, बैरोमीटर, सनसाइन रिकार्ड, कप एनिमोमीटर, सेल्फ रिकार्ड रेन गोज, आटोमैटिक रेन गोज शामिल है।
उन्होंने कहा कि इस ऑब्जर्वेटरी से विद्यार्थियों को काम का नया तर्जुबा हासिल होगा। ऑब्जर्वेटरी को इंडिया मेट्रोलोजिकल डिपार्टमैंट पूना के साथ जोड़ा जा रहा है। डॉ. एमएस पाबला से अलावा प्रो जन आदर्श सिंह धंजू, प्रो. दीपक सूद, प्रो. फलक ठकराल उपस्थित रहे।
खेतीबाड़ी विभाग के विद्यार्थियों को खेतीबाड़ी के आधुनिक यंत्रों के बारे में जानकारी देते रिमट कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. एमएस पाबला, प्रो जन आदर्श सिंह धंजू, दीपक सूद और फलक ठुकराल।