पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज के समय में शिक्षा का महत्व ज्यादा

आज के समय में शिक्षा का महत्व ज्यादा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
खालसा कॉलेज में एंगलिया रस्किन यूनिवर्सिटी यूके के डिप्टी वीसी प्रो. एलन सिबलड ने दौरा किया। उनके साथ साउथ एशिया अफ्रीका व अमेरिकाज इंटरनेशनल ऑफिस के रीजनल डायरेक्टर आस्टिन ब्राउन भी पहुंचे।
प्रो. एलन ने कहा कि आज के समय में शिक्षा का महत्व बहुत ज्यादा है। समाज, सभ्याचार और खुद को हर पक्ष से अमीर करने के लिए शोध विधि जरूरी है। एंगलिया रस्किन यूनिवर्सिटी विभिन्न सभ्याचारों के सुमेल का प्रतीक है। क्योंकि यहां दुनिया के हर कोने से स्टूडेंट्स व अध्यापक पढऩे और रिसर्च करने आते हैं।



स्टूडेंट्स ने ली प्रेरणा

प्रो. एलन व आस्टिन ब्राउन का अभिनंदन करते खालसा कॉलेज के प्रिसिपल डॉ. धरमिंदर सिंह व अन्य।

प्रिंसिपल डॉ. धरमिंदर सिंह उभा ने कहा कि जत्थेदार अवतार सिंह की सोच की वजह से ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच समझौते हुए हैं। विदेशी डेलीगेट्स की ये विजिट और उनके विचारों से स्टूडेंट्स को उच्च स्तरीय शिक्षा हासिल करने में प्रेरणा मिलेगी।