पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंजू पर एसिड फेंकने वाला पकड़ से बाहर

मंजू पर एसिड फेंकने वाला पकड़ से बाहर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला - तलाकशुदा पत्नी मंजू पर एसिड फेंकने के आरोप में नामजद उसके पति विकास धीर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने बुधवार को कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान थाना बख्शीवाला पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया। आरोपी विकास के रिश्तेदार सांबर व काका निवासी नाभा को भी गिरफ्तार करने के प्रयास असफल रहे। बुधवार को किसी भी आरोपी को गिरफ्तार न कर पाने वाली पुलिस अब 26 जनवरी के बाद अगली कार्रवाई करेगी। थाना बख्शीवाला के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश छिब्बर ने कहा कि इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। अब गणतंत्र दिवस के कारण शेड्यूल थोड़ा बिजी रहेगा, जिसके बाद कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि विकास धीर ने तलाक से खफा होकर अपनी पत्नी मंजू धीर निवासी नाभा को अगवा कर कार में एसिड फेंक दिया था।