गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चेकिंग शुरू
पटियाला - गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिला पुलिस ने बुधवार से शहर के सभी हिस्सों में चेकिंग शुरू कर दी है। पुलिस फोर्स ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर जांच पड़ताल करने के बाद सभी चौराहों पर वाहनों की जांच की। लीला भवन, बस स्टैंड, लहल चौक, बारादरी गार्डन, फव्वारा चौक, दुख निवारण साहिब चौक, अर्बन एस्टेट बाईपास चौक, मिनी सचिवालय चौक सहित अन्य चौराहों पर पुलिस स्टाफ ने चार पहिया वाहनों की जांच- पड़ताल की।