- Hindi News
- सत्तारूढ़ ग्रुप का अधूरा पड़ा काम पूरा करने का एजेंडा
सत्तारूढ़ ग्रुप का अधूरा पड़ा काम पूरा करने का एजेंडा
भास्कर न्यूज - पटियाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी में ए क्लास नॉन टीचिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन भरने में उम्मीदवारों में हालांकि जोश नहीं पाया जा रहा। लेकिन मैदान में प्रधान पद के लिए चुनाव लडऩे वालों को लेकर हलचल जारी है।
प्रधान पद के लिए जहां वरिंदर सिंह भाटिया ने नामांकन भरा है, वहीं जसपाल सिंह कोछड़ का नाम भी सुर्खियों में है। इन उम्मीदवारों को पिछली जीती हुई पार्टी के अधूरे रह गए कामों को ईमानदारी से पूरा कराने के विश्वास पर चुनाव लडऩा है। जबकि अभी 27 जनवरी तक यही देखा जाएगा कि कितने उम्मीदवार मैदान में अधिकारियों के फायदे और उनकी समस्याओं को हल करने का एजेंडा लेकर सामने आते हैं।
इस एजेंडे पर लड़ा जाएगा चुनाव
पिछले साल सुखदेव सिंह ग्रुप को चुनावों में जीत हासिल हुई थी। उनके एजेंडे में शामिल मुख्य तौर पर चार मांगें थी, जिन्हें अथॉरिटी से पूरा कराने के लिए मांग उठी थी। इसमें से सिर्फ एक मांग को ही एसोसिएशन पूरा करवा पाई। वह भी प्रधान सुखदेव सिंह के रिटायर होने पर जिम्मेदारी गुरलाल सिंह द्वारा संभालने के बाद पूरी हुई। जानकारी के मुताबिक सुखदेव सिंह के बीमार होने के कारण मांगें पूरी नहीं हो पाई। उसके बाद वो रिटायर हो गए।
पिछली बार सत्तारूढ़ रहे ग्रुप की परफार्मेंस
सुखदेव सिंह की अध्यक्षता वाले ग्रुप ने ए क्लास ऑफिसर्स की एक मांग ही पूरी की। इसमें रुकी हुई इंटरनल प्रमोशन कराई गई। इस एक डिमांड के अलावा सत्तारूढ़ ग्रुप की अन्य कोई उपलब्धि नहीं रही।
नामांकन भरने के लिए उम्मीदवार नहीं दिखा रहे दिलचस्पी
चूंकि अभी चुनाव के लिए नामांकन भरे जाने की प्रक्रिया 27 जनवरी तक जारी है। इसलिए चुनाव मैदान में दमखम दिखाने के लिए नामांकन भरने के लिए उम्मीदवार आगे नहीं आ रहे। अभी तक दो ही उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। इसमें प्रधान पद के लिए वरिंदर सिंह भाटिया और मेंबर के लिए वेद प्रकाश का नाम ही सामने आया हैं। जबकि दो दिन में और कोई उम्मीदवार दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। रिटर्निंग ऑफिसर नरिंदर सिंह बत्तरा ने बताया कि फिलहाल सिर्फ दो ही उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है।
पीयू की एक्सटर्नल पोस्ट पर इंटरनल स्टाफ की प्रमोशन कराना। यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार और डिप्टी रजिस्ट्रार की कुछ फीसदी पोस्ट बाहरी व्यक्तियों के लिए है, उन्हें कैंपस के स्टाफ को ही प्रमोट कराने की मांग। जोकि पिछले साल जीती हुई पार्टी पूरा नहीं करा पाई। पेंशन ऑप्ट करने का 30 फीसदी काम पूरा नहीं किया जा सका। इसके मुताबिक कुछ अधिकारियों ने सीपीएफ न निकलवाकर पूरे पैसे की पेंशन ऑप्ट करने की बात कही थी। जो काम 70 फीसदी तो पूरा हुआ पर 30 फीसदी रह गया। अधिकारियों के लिए कैशलेस इंश्योरेंस की स्कीम पूरी नहीं हुई।
कैंपस के स्टाफ को ही प्रमोट कराने की मांग