- Hindi News
- भाजपा ने डायरेक्टर तायल को किया सम्मानित
भाजपा ने डायरेक्टर तायल को किया सम्मानित
पटियाला - भाजपा का एक शिष्टमंडल जिला प्रधान अनिल बजाज की देखरेख में नवनियुक्त पंजाब स्टेट पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर नीरज तायल से मिला। जिला भाजपा की ओर से डायरेक्टर बनने पर उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। डायरेक्टर तायल ने कहा कि बिजली उत्पादन को सप्लाई करने के लिए आसान तरीके अपनाए जाएंगे। पंजाब सरकार की नीतियों के अनुसार अब राज्य बिजली के उत्पादन में अव्वल है। यहां पर पार्षद बलवंत राए, एसके देव, उप प्रधान त्रिभुवन गुप्ता, वरिंदर बत्रा, मंडल प्रधान रमेश वर्मा, धीरज अग्रवाल, आशु रतन, अमरप्रीत बिटली, सुरेश मिगलानी, सतीश वधवा, भारत भूषण, ब्रिज मोहन शिंदे, वेद प्रकाश, एसपी गोयल, राज कुमार गुप्ता, वरिंदर गुप्ता भी मौजूद रहे।