पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ वर्षीय तीन सेहतमंद बच्चियों को किया गया सम्मानित

डेढ़ वर्षीय तीन सेहतमंद बच्चियों को किया गया सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नाभा
एचएचसी सब सब्सिडी हेल्थ सेंटर मंडोर में बच्ची सेहत मुकाबले कराए गए।प्रोग्राम में सिविल सर्जन पटियाला के डॉ. एचएस बाली ने शिरकत की।
प्रोग्राम में डेढ़ साल की तीन बच्चियों को सेहतमंद के तौर पर चुना गया।जिसमें जसबीर कौर की बेटी रश्मीत कौर ने पहला, किरणदीन कौर की बेटी जाह्नवी ने दूसरा एवं बेअंत कौर की बेटी मन्नत ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रथम को 1500, द्वितीय को 600 और तीसरे को 400 देने का ऐलान किया गया।अजीत सिंह, शशि शर्मा, सरोज बाला, सुखविंदर कौर, परमजीत कौर और संदीप कौर ने संबोधित किया।



बच्चियों को सम्मानित करते सिविल सर्जन डॉ. एसएस बाली एवं डॉ. सुप्रीत कौर।