पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभी तक कै. प्रीतइंदर नहीं दे सके चंडीगढ़ में होने का सबूत

अभी तक कै. प्रीतइंदर नहीं दे सके चंडीगढ़ में होने का सबूत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
कांग्रेस महासचिव तरविंदर सिंह लक्की पर हमले के आरोप में घिरे यूथ अकाली दल के जिला प्रधान कैप्टन प्रीतइंदर सिंह की मुश्किल बढ़ गई हैं। आठ जनवरी को हुई वारदात के बाद अभी तक प्रीतइंदर खुद के चंडीगढ़ में होने का सबूत नहीं दे सके हैं।
पुलिस को उनके घटनास्थल ((अनारदाना चौक)) पर होने का कोई सबूत नहीं मिला है। जबकि प्रीतइंदर ने पुलिस अधिकारियों को खुद को बेकसूर बताते हुए घटना के समय चंडीगढ़ में होने की बात कही थी। पुलिस को भी जांच में ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे यह पुष्टि हो सके कि प्रीतइंदर घटना वाले दिन चंडीगढ़ में थे। दो सप्ताह बाद प्रीतइंदर के सबूत न पेश करने के बाद पुलिस ने खुद उनके खिलाफ सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।
लक्की के सहयोगी अमरजीत सिंह सोढी ने पुलिस कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी परमप्रीत कौर की मौत के आरोपियों में पूर्व मेयर जसपाल प्रधान का नाम था। पुलिस ने उनको क्लीन चिट दी थी।
ठीक उसी तरह अब उनके बेटे प्रीतइंदर को पुलिस राहत देने के लिए जांच का नाम ले रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी को बदनाम करने वाले नेताओं पर मंत्री मेहरबान हैं और ऐसे संगीन आरोप के बाद भी उनको पार्टी से बाहर नहीं किया जा रहा।




बेकसूर होने के अभी नहीं मिले सबूत: कोतवाली इंचार्ज

थाना कोतवाली इंचार्ज जसविंदर सिंह टिवाणा ने कहा कि जांच अभी चल रही है। कैप्टन प्रीतइंदर के बेकसूर होने व घटनास्थल पर न होने का अभी कोई सबूत नहीं मिला है। चंडीगढ़ में होने का आरोपी ने अभी तक आरोपी ने कोई सबूत नहीं दिया है। अगली जांच-पड़ताल 26 जनवरी के बाद होगी।

प्रीतइंदर सिंह