पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोटोग्राफर हिमांशु के मोबाइल फोन की आज मिलेगी कॉल डिटेल

फोटोग्राफर हिमांशु के मोबाइल फोन की आज मिलेगी कॉल डिटेल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
राजपुरा रोड स्थित पुरानी चुंगी के पास सड़क हादसे में मृत फोटोग्राफर हिमांशु शर्मा उर्फ हनी से मारपीट का खुलासा दो दिन में हो सकता है। हादसे के करीब 23 दिन बाद आज पुलिस को हिमांशु के मोबाइल की कॉल डिटेल मिलेगी। पुलिस फोटोग्राफर एसोसिएशन की नई शिकायत के आधार पर कार्रवाई करेगी।
जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने कहा कि कॉल डिटेल मिलने के बाद अगली जांच शुरू करेंगे। हिमांशु की मौत के बाद मथुरा कॉलोनी निवासी उसके पिता नंद लाल ने चुप्पी साध ली थी। पटियाला फोटोग्राफिक क्लब प्रधान राजकुमार ((राजू)) आदि ने हिमांशु से पहले मारपीट की आशंका जताई थी।
छह महीने पहले मारपीट
क्लब प्रधान राजू के अनुसार बताया कि हिमांशु से छह महीने पहले कुछ लोगों ने मारपीट की थी। आरोपियों की हिमांशु से रंजिश चल रही थी और इस बार भी उन लोगों पर ही शक है। पुलिस को पूरी जानकारी दी गई है। नंद लाल के साथ मिलकर मोबाइल कॉल डिटेल की जांच मांगेंगे।



हिमांशु उर्फ सनी ((फाइल फोटो))

फोटोग्राफर एसोसिएशन ने मारपीट की जताई थी आशंका