पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतर स्कूल भाषण व पेंटिंग मुकाबले कराए, स्नेहा रही प्रथम

अंतर स्कूल भाषण व पेंटिंग मुकाबले कराए, स्नेहा रही प्रथम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला - नेताजी सुभाष चंद्र बोस की याद में पंजाब रेडक्रास नशा मुक्ति सेंटर साकेत अस्पताल द्वारा पटियाला सोशल वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से अंतर स्कूल भाषण व पेंटिंग मुकाबले करवाए गए।
सहायक सिविल सर्जन डॉ. पुरुषोत्तम गोयल ने शिरकत की। आत्मा राम कुमार सभा स्कूल की स्नेहा ने पहला, शकुंतला स्कूल की प्रियंका ने दूसरा व ग्रीन वेल स्कूल की हरप्रीत कौर व पलकप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग में ग्रीन वेल स्कूल की अतिव नासिर ने पहला, शकुंतला स्कूल की संध्या ने दूसरा व शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। राज्य रेडक्रास चंडीगढ़ के सीनियर फील्ड अफसर केके सैणी ने रेडक्रास की राज्य स्तरीय की गतिविधियों पर जानकारी दी। डॉ. दलजीत कौर व डॉ. अरुण बांसल ने अपने विचार रखे।



बच्चों को सम्मानित करते साकेत अस्पताल व सोसायटी सदस्य।