- Hindi News
- राजिंदरा में लाइनमैन गुरदीप का हालचाल जाना
राजिंदरा में लाइनमैन गुरदीप का हालचाल जाना
भास्कर न्यूज - पटियाला
भाई गुरदीप सिंह खालसा का मरणव्रत दसवें दिन में शामिल हो गया है। गुरदीप सिंह को इलाज के लिए राजिंदरा में दाखिल करवाया गया है। यूनियन के सदस्यों ने उनका हालचाल जाना। सुरिंदर सिंह रंगीला ने बताया कि मनमोहन सिंह का मरण व्रत 8वें दिन में शामिल हो गया है। व मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं।
बेरोजगार लाइनमैनों ने 21 जनवरी से भूख हड़ताल शुरू कर दी थी और जेल प्रशासन द्वारा बेरोजगार लाइनमैनों को अलग अलग बैरकों में बद कर दिया था। जिला प्रधान जसविंदर सिंह ने कहा कि यूनियन का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर मनजिंदर कुमार, राजिंदर सिंह, भाग सिंह, जसवंत सिंह, हरजिंदर सिंह, हरजीत कोटकपूरा मौजूद रहे।