- Hindi News
- किरपान मारकर किया युवक को घायल, केस दर्ज
किरपान मारकर किया युवक को घायल, केस दर्ज
भास्कर न्यूज - पटियाला
कैटरिंग का सामान लोड करते समय मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी ने एक व्यक्ति ने विष्णु शर्मा को किरपाण मार कर घायल कर दिया। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने विष्णु शर्मा की शिकायत पर आरोपी बाज मसीह निवासी गांव जलालपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायतकर्ता अपने बुआ के लड़के करण शर्मा के साथ कैटरिंग का काम करता है। बुधवार सुबह लोडिंग के समय बाज मसीह को स्टोर की चाबी लाने को कहा तो आरोपी ने गाली गलौच करते उस पर किरपान से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।