बाला साहेब की 88वीं जयंती पर प्रोग्राम
पटियाला - बाला साहेब ठाकरे की 88वीं जयंती पर शिव सेना बाल ठाकरे की जिला इकाई ने आर्य समाज स्थित दफ्तर में प्रोग्राम करवाया गया। राज्य उप प्रमुख हरीश सिंगला ने कहा कि बाला साहेब ने हमेशा राष्ट्र के हित में और हिंदू समाज की रक्षा करने के लिए ही कदम उठाया है। राकेश अटवाल, संजय शर्मा, राजेश कौशिक, रविंदर सिंगला, अशोक कुमार, हैरी शर्मा, रविंदर, विशा कंबोज, रमेश शर्मा, शंकर भारद्वाज मौजूद रहे।