पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीयू की आर्चरी टीम छठी बार चैंपियन

पीयू की आर्चरी टीम छठी बार चैंपियन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
शानदार रिकॉर्ड कायम करते हुए पीयू की आर्चरी टीमों ((पुरुष व महिला)) ने आल इंडिया इंटरवर्सिटी आर्चरी चैंपियनशिप का ओवरआल चैंपियन खिताब लगातार छठी बार जीत लिया। बुधवार को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में संपन्न हुई चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रवीणा, तृषा देब और रमन ने रिकॉर्ड कायम किए। वीरवार को कैंपस पहुंचने पर डायरेक्टर स्पोट्र्स डॉ. राजकुमार शर्मा ने स्वागत व सम्मान किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि कोच जीवनजोत सिंह तेजा व सुरिंदर सिंह की अगुवाई वाली टीम ने कुल 47 मेडल हासिल किए। इसमें 38 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रांज मेडल शामिल हैं। गौरतलब है कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 18 से 22 जनवरी तक मुकाबले हुए। इसमें दूसरा स्थान मेजबान यूनिवर्सिटी को मिला। कुल आठ टीम इवेंट्स में पंजाबी यूनिवर्सिटी ने गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। टीम के साथ बतौर मैनेजर गगनदीप कौर तेजा गई।
नेशनल कैंपर्स तृषा देब, प्रवीणा और रमन ने बनाए रिकॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय आर्चर तृषा देब, प्रवीणा और रमन ने चैंपियनशिप के दौरान रिकॉर्ड कायम किए। तीनों ही आर्चर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल हासिल कर चुकी हैं। एनआईएस में चल रहे इंडिया कैंप में तीनों ही आर्चर शामिल हैं। इसे लेकर कोच जीवनजोत सिंह तेजा ने बताया कि उक्त आर्चर्स ने आल इंडिया इंटरवर्सिटी में कमाल का खेल दिखाया है। इनकी ट्रेनिंग एनआईएस में चल रहे नेशनल कैंप में हो रही है। एशियन गेम्स अक्टूबर 2014 के लिए खूब मेहनत कर रही हैं। उम्मीद है कि तीनों अंतरराष्ट्रीय आर्चर एशियन गेम्स में भी बढिय़ा खेल दिखाएंगी और मेडल जीतेंगी।



पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में संपन्न हुई चैंपियनशिप के बाद विजेता टीम।