- Hindi News
- शिक्षा सुधार की जिम्मेदारियों से भाग रही सरकार: सुनीता सिंह
शिक्षा सुधार की जिम्मेदारियों से भाग रही सरकार: सुनीता सिंह
पटियाला - मास्टर कैडर यूनियन की बैठक स्टेट मेंबर सुनीता सिंह की अगुवाई में हुई। बैठक में सुनीता सिंह ने दो दिवसीय सेमिनार लगाने पर रोष प्रगट करते हुए कहा कि इन दिनों में परीक्षाएं नजदीक होने के कारण सेमिनार नहीं लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अंग्रेजी, साइंस, हिसाब, सामाजिक शिक्षा पढ़ाने वाले अध्यापक पिछले 10 दिनों से अपने पढ़ाने के काम को छोड़कर सेमिनार में शामिल होने के लिए मजबूर हैं। सुनीता सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की नीतियों के तहत मिडल स्कूल बंद करना, अध्यापकों को लड़कियों के स्कूलों में से शिफ्ट करना व विभिन्न अध्यापक मारू नीतियों का विरोध किया जाएगा।
मास्टर कैडर यूनियन की बैठक के दौरान भाग लेते हुए मैंबर।