पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी के योगदान पर लेक्चर

मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी के योगदान पर लेक्चर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
छूत व अछूत की बीमारियों की पहचान व इलाज में मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी के योगदान को लेकर खालसा कॉलेज में ‘मेडिकल प्री टेक्नोलॉजी: प्रोडक्ट्स व प्रोस्पेक्ट्स’ विषय पर लेक्चर कराया गया। बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से कराए गए लेक्चर में डॉ. बलगीर ने बताया कि मेडिकल साइंस में बायोटेक्नोलॉजी की विभिन्न तकनीकों आरडीएनए, बायोसेंसर्ज, फार्माकोजिनोकिम्स, बायोप्रीटिंग, टिशू इंजीनियरिंग के महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी की ओर से दवाइयों और हार्मोन जैसे कि इंसुलिन बनाने के संभावित हिस्से पर प्रकाश डाला। प्रिंसिपल डॉ. धरमिंदर सिंह उभा ने कहा कि मौजूदा दौर में विज्ञान का झुकाव बायो प्रोडक्ट्स की ओर बढ़ रहा है। ये प्रोडक्ट्स जहां वातावरण को दूषित होने से बचाते हैं, वहीं मनुष्य की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसके लिए बायो वस्तुओं की खोज भी स्टूडेंट्स को करनी चाहिए। डॉ. सरबजीत सिंह आहलूवालिया, डॉ. निपुणजोत व अन्य मौजूद रहे।