पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक घंटा देरी से होगा टीबी अस्पताल में मरीजों का इलाज

एक घंटा देरी से होगा टीबी अस्पताल में मरीजों का इलाज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
टीबी अस्पताल व माता कौशल्या अस्पताल में मरीजों का इलाज अब एक घंटा देरी से होगा। मेडिकल शिक्षा व खोज विभाग द्वारा वीरवार से डॉक्टरों को आधुनिक इलाज की जानकारी देने के लिए पीजीआई ने वीडियो कांफ्रेंसिंग ((वीसी)) के दिनों की बढ़ाकर चार दिन कर दिया है। इसका समय सुबह आठ बजे से लेकर 9 बजे तक है।
अस्पताल का खुलने का समय सुबह 8 बजे है। 9 से मरीजों का चेकअप शुरू होता है। मेडिकल कॉलेज से माता कौशल्या व टीबी अस्पताल जाने में आधे घंटे का समय लगता है। वीरवार को पीजीआई से चार दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू होने के चलते राजिंदरा, टीबी व माता कौशल्या अस्पताल के सीनियर डॉक्टर सुबह 8 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने गए। 9 बजे कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद डॉक्टर 10 बजे अस्पताल पहुंचे और उसके बाद मरीजों का इलाज शुरू हुआ। दो घंटे के लिए पीजी स्टूडेंट्स ने मरीजों का इलाज किया। टीबी अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. एपी कांसल ने बताया कि सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होने के चलते पीजी स्टूडेंट्स मरीजों का चेकअप करते हैं।
पीजीआई के डॉक्टरों द्वारा यहां के डॉक्टरों को नई तकनीकी की जानकारी दी जाती है। मरीजों के लिए इलाज की नई तकनीक से अवगत कराने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एक दिन की बजाए चार दिन करना फायदेमंद साबित होगा। एमरजेंसी डॉक्टर की ड्यूटी मरीजों की देखभाल के लिए है। फ्री रहने वाले डॉक्टरों को कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने को कहा है।




मीटिंग में हिस्सा लेने गए टीबी अस्पताल के डॉक्टर के खाली पड़े कमरे।

संबंधित डॉक्टर लें कांफ्रेंस में हिस्सा

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पंजाब यंग डॉक्टर फोरम के चेयरमैन डॉ. डीएस भुल्लर ने बताया कि भावी डाक्टरों के लिए यह विडियो कांफ्रेंसिंग काफी लाभदायक है। वीसी में जिस विषय पर कांफ्रेंसिंग होनी है उसी से संबंधित डॉक्टरों को बुलाया जाना चाहिए। एक सप्ताह पहले डाक्टरों को जानकारी दी जाए।