- Hindi News
- हवाला केस में तस्कर भोला का मिला एक दिन का रिमांड
हवाला केस में तस्कर भोला का मिला एक दिन का रिमांड
भास्कर न्यूज - पटियाला
हवाला मामले में बुधवार को जिला सेशन जज राज शेखर अत्री की कोर्ट में तस्कर जगदीश भोला को इंफोर्समेंट विंग के असिस्टेंट डायरेक्टर ने पेश किया।
विंग ने बताया कि भोला से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनी लान्ड्रिंग के मामले में पूछताछ करनी है। असिस्टेंट डायरेक्टर निरंजन सिंह ने बताया कि मनी चेंजर मनचंदा को जब चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया था तब उससे 11 लाख की विदेशी व भारतीय करंसी मिली थी।
जब फतेहगढ़ पुलिस ने ड्रग तस्कर का मामला दर्ज किया तब मनचंदा का नाम सामने आया था। आरोपी के मोबाइल फोन और दूसरे फोन की काल डिटेल निकलवाई है। जिससे मनी चेंजर के हवाला रैकेट में आने का शक जाहिर हुआ था।
सीबीआई कोर्ट से कत्ल के आरोपी की अंतरिम जमानत खारिज
पटियाला। सीबीआई पंजाब की विशेष अदालत में मोहाली निवासी अमरजीत सिंह, कुलवंत सिंह, दिलबर सिंह, जतिंद्र सिंह के खिलाफ चालान पेश किया था।
स्पेशल जज कंवलजीत सिंह ने अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपियों का गांव बलियाली निवासी रतन सिंह से झगड़ा हुआ था। झगडे में रतन सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस ने वर्ष 2010 में हत्या का मामला दर्ज किया था।