पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैक्ट्री एरिया में मछली मार्केट में निगम व सेहत विभाग की रेड

फैक्ट्री एरिया में मछली मार्केट में निगम व सेहत विभाग की रेड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला - फैक्ट्री एरिया में मछली मार्केट पर वीरवार को नगर निगम और सेहत विभाग ने ज्वाइंट रूप से रेड की। निगम ने सात दुकानदारों के चालान काटे। सेहत विभाग ने 4 सैंपल लेकर टेस्ट के लिए लैबोरेटरी भेज दिए है।
निगम टीम का नेतृत्व सेहत अफसर डा. यादविंदर सिंह बांगा ने किया। सेहत विभाग की टीम का नेतृत्व जिला सेहत अफसर डा. हरीश मल्होत्रा ने किया। मछली मार्किट के विरोध में स्थानीय लोगों ने कौंसलर सुखविंदर पाल सिंह मिंटा के नेतृत्व में निगम प्रशासन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया था। मिंटा ने चेतावनी दी थी कि अगर 1 हफ्ते के अंदर अंदर उक्त मार्किट के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो वो लोगों के साथ मिलकर निगम का घेराव करेंगे।
डा. यादविंदर सिंह बांगा ने बताया कि मौके पर गंदगी के ढेर लगे होने के कारण 7 दुकानदारों का चालान किया गया है। जिला सेहत अफसर डा. हरीश मल्होत्रा ने कहा कि इस मार्केट में उन्हें जहां भी कहीं घटिया क्वालिटी दिखी, उन्होंने उसी दुकान से सैंपल ले लिए। सैंपलों रिपोर्ट
आने के बाद नियमों के मुताबिक कार्रवाई होगी।
उधर वार्ड कौंसलर सुखविंदर पाल मिंटा के नेतृत्व में लोगों ने मांग की है कि जिला प्रशासन ने मछली मार्किट को बाकायदा जेल रोड पर सरकारी मार्किट अलॉट की हुई है। इसके लिए एक बिल्डिंग तक
बनाकर दी हुई है, इसके बावजूद इस मार्किट को यहां से शिफ्ट नहीं किया जा रहा है।



सात सैंपल लेकर चालान काटे, 4 सैंपल टेस्ट के लिए लैबोरेटरी भेज दिए