- Hindi News
- व्यापारियों से धक्केशाही नहीं होगी बर्दाश्त: राकेश गुप्ता
व्यापारियों से धक्केशाही नहीं होगी बर्दाश्त: राकेश गुप्ता
भास्कर न्यूज - पटियाला
पटियाला व्यापार बचाओ संघर्ष कमेटी प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारी वर्ग के साथ किसी प्रकार की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भुगतान आदि के मामले में अगर कोई किसी व्यापारी को जबरन तंग करेगा तो उस मामले में पुलिस को जल्द कार्रवाई करनी पड़ेगी।
पुलिस ने किसी प्रकार की ढील बरती तो उसका भी विरोध होगा। राकेश गुप्ता ने बताया कि नाभा गेट स्थित प्लाईवुड ट्रेडर जैन पर यहां पंजाबी बाग निवासी द्वारा पेमेंट न करने व मारपीट की घटना निंदनीय है। गुप्ता इस मामले में अन्य व्यापारियों के साथ सिविल लाइन थाना पुलिस को भी मिले। यहां संजय सिंगला, अश्वनी सूद, एसपी गोयल, विपन सूद, सतप्रकाश भारद्वाज, राजेश गुप्ता व अशोक शर्मा मौजूद रहे।
थाना सिविल लाइन में शिकायत देने पहुंचे राकेश गुप्ता व अन्य व्यापारी।