- Hindi News
- ११ दोषी इंस्पेक्टर अगले हफ्ते कमिश्नर के सामने रखेंगे पक्ष
११ दोषी इंस्पेक्टर अगले हफ्ते कमिश्नर के सामने रखेंगे पक्ष
प्रतिभा विरदी - पटियाला
बोगस एंट्री दिखाकर विभाग से धोखा करने वाले 11 इंस्पेक्टरों का पक्ष एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के कमिश्नर सुनेंगे। कमिश्नर अनुराग वर्मा ने बताया कि सभी इंस्पेक्टरों को अथॉरिटी से नोटिस भेजकर अगले हफ्ते जबाव देने को कहा गया है।
एईटीसी कंपलाइंस एसएस बांगड़ की रिपोर्ट के मुताबिक बिना व्यापार किए विभाग के ११ इंस्पेक्टरों ने करोड़ों की एक्सपोर्ट की बोगस एंट्री दिखाई थी।
फाइनल इंक्वायरी रिपोर्ट कमिश्नर के पास पहुंचने के बाद भी अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इस मामले में इंस्पेक्टर दर्शन सिंह को डिसमिस और इंस्पेक्टर विजय कुमार के दो इंक्रीमेंट तुरंत रोकने का निर्देश दिया गया था। इंस्पेक्टर दर्शन, विक्रमजीत सिंह, रमेश कुमार, हरदेव सिंह, सुरेश मितल, हरप्रीत सिंह और राजिंदर कुमार, प्रेम सिंह, पवित्र सिंह और राजिंदर कुमार ने स्क्रैप की बोगस एंट्री दिखाई है।
इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने शिवा सेल्स कॉर्पोरेशन अमृतसर के नाम पर 88 बोगस एंट्री पास की।
कमिश्नर अनुराग वर्मा ने कहा कि जिन इंस्पेक्टर्स ने गड़बड़ी की। उनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिले थे और उन पर कार्रवाई हुई। इंक्वायरी रिपोर्ट मिल चुकी है। सभी इंस्पेक्टरों से अगले हफ्ते पर्सनली हियरिंग होगी। जिस इंस्पेक्टर को डिसमिस किया गया है, उसके खिलाफ आरोप साबित हुए। कमिश्न ने कहा कि सभी इंस्पेक्टरों की बात सुनने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर्स की बात सुनी जाएगी अगले हफ्ते: कमिश्नर