- Hindi News
- जंगलात वर्करों ने वन मंत्री को बताई मांगें
जंगलात वर्करों ने वन मंत्री को बताई मांगें
भास्कर न्यूज - पटियाला
जंगलात वर्कर्स यूनियन सदस्य पंजाब सुबार्डिनेट सर्विस फेडरेशन के राज्य कमेटी मेंबर दर्शन बेलूमाजरा व बलबीर सिंह मंडोली की अगुवाई में वन मंत्री से मिले। वर्करों ने मंत्री को यूनियन की मांगों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि वन मंडल अफसर द्वारा वर्करों की सीनियरता सूची तैयार नहीं की गई, इस कारण उनके मन में पक्के न होने का डर है। अगर यूनियन की मांगों को पूरा न किया गया तो अचानक उच्चाधिकारियों का घेराव किया जाएगा। मंत्री ने भरोसा दिया है कि 30 जनवरी से पहले मांगों का हल निकाला जाए। यहां अमरजीत सिंह, नरेश कुमार, मेजर सिंह, सुरजीत सिंह, मनजीत कौर, शिंगारा सिंह, शमशेर सिंह, शेर सिंह, सुरजीत सिंह, कुलदीप पाल व बीरपाल मौजूद रहे।