तहसीलदार को सौंपा मांगपत्र
भास्कर न्यूज - नाभा
पंजाब गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों की ओर से चौथे दिन भी हड़ताल जारी रहा। जिससे पटियाला, लुधियाना, गोबिंदगढ़, खन्ना की यातायात बाधित रही। चक्का जाम के दौरान प्रांत प्रधान हरविंद्र सिंह डिंपल ने अकाली सरकार पर गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों के प्रति दोगला रवैया अपनाने का आरोप लगाया। इस दौरान नाभा तहसीलदार जोगिंद्र सिंह को प्रधान हरविंद्र सिंह डिंपल और लेक्चररों ने मांग पत्र सौंपा।
नरिंद्र सिंह, दीपक कौशल, कुलदीप सिंह, लखविंदर सिंह, कर्म प्रीत कौर, कुलदीप कौर, सुनीता रानी, अमनदीप कौर, नीलम मुखी और मीनाक्षी जिंदल ने संबोधित किया।
चौथे दिन धरने दौरान तहसीलदार को मांगपत्र देते गेस्ट फैकल्टी लेक्चरार।