25 जरूरतमंद बच्चों को दी वर्दियां
पटियाला - सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फीलखाना में 25 जरूरतमंद विद्यार्थियों को वर्दियां बांटी गई। इसमें पैंट, शर्ट, स्वेटर, बूट, जुराबें शामिल है। प्रिंसिपल कर्मजीत सिंह व सीमा उपल ने अपील की कि जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए समाज सेवी आगे आएं। यहां प्रधान भूपिंदर सिंह, बलजीत सिंह, अरुण जैन, मधु बाला व रविंदर सिंह रवि मौजूद रहे।