सरकारी सेकेंडरी स्कूल को आर्थिक मदद
पटियाला - समाज सेवी जसवंत सिंह कौली ने त्रिपड़ी स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 5100 रुपए की राशि बतौर सहायता दी। जसवंत सिंह द्वारा नवंबर माह में 2100 रुपए की राशि दी गई थी। प्रिंसिपल भरपूर सिंह द्वारा जसवंत सिंह को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यहां कैलाश चंद्र वर्मा, रजनी भार्गव, नवजीत, गीतांजली, कमलेश व रानी मौजूद रहे।