पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर फार्मासिस्ट दिखाएंगे काली झंडियां

गणतंत्र दिवस पर फार्मासिस्ट दिखाएंगे काली झंडियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
द रूरल हेल्थ फार्मासिस्ट एक्शन कमेटी पंजाब ने काली झंडियां
लेकर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।
प्रदेश में जिला परिषद के अधीन 1186 ग्रामीण हेल्थ व 582 ग्रामीण पशु डिस्पेंसरियों के फार्मासिस्ट व दर्जा चार मुलाजिम पिछले लंबे समय से रेगुलर की मांग कर रहे हैं। एक्शन कमेटी ने 8 जनवरी को चंडीगढ़ बैरियर पर रैली करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र भी दिया था।
कमेटी के राज्य कन्वीनर राम सिंह आलोवाल, रुपिंदर राजा मोगा, गुरमीत सिंह, सुखपाल, तजिंदर व वेटनरी फार्मासिस्ट नेता कमलदीप सिंह ने बताया कि पिछले आठ सालों से उनकी मांगों संबंधी वादे पर वादे करती आ रही है लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। उन्होंने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि वर्ष 2007 से 2012 की विधानसभा चुनाव के मौके पर घोषणापत्र में शामिल करने के बावजूद सेवाएं रेगुलर नहीं की।