- Hindi News
- आईटीआई के विद्यार्थियों को बताए नशे के प्रभाव
आईटीआई के विद्यार्थियों को बताए नशे के प्रभाव
पटियाला - सरकारी औद्योगिक सिखलाई संस्था नाभा रोड के ट्रेनिंग हाल में राष्ट्रीय सेवा योजना के अधीन विद्यार्थियों को नशे के प्रभाव व बचाव संबंधी सेमिनार लगाया। जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. गुरमीत सिंह, कृष्ण कुमार जिला समूह शिक्षा व सूचना अधिकारी व साकेत अस्पताल की काउंसलर परमिंदर कौर व अमरजीत कौर मुख्य मेहमान रहे। काउंसलर परमिंदर कौर ने कहा कि साकेत अस्पताल में नशा छुड़ाओ केंद्र स्थापित किया है।
डॉ. गुरमीत सिंह ने कहा कि नशे का इस्तेमाल करके अपराध व सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। नशे से कैंसर, दिमाग की नाड़ी का फटना, गुर्दे खराब होना, एड्स, पीलिया, स्मरण शक्ति कमजोर हो सकती हैं।