पशु पालन वर्करों ने लगाया पक्का मोर्चा
पटियाला - पशु पालन वर्कर्स यूनियन की जिला इकाई ने अपनी मांगों को लेकर विभाग के मुख्य गेट पर पक्का मोर्चा शुरू किया है। राज्य प्रधान दर्शन सिंह बेलूमाजरा ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से काम कर रहे हजारों कच्चे वर्करों को पक्का नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि जैसे विभिन्न विभागों में कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के लिए नीतियां बनाई गई है वैसे ही पशु पालन विभाग में भी नीति बनाई जानी चाहिए। अमरीक सिंह, रणजीत सिंह रमेश, काका सिंह, राम पाल, रिंकू, सुखदेव सिंह व प्रकाश सिंह मौजूद रहे।