प्रधान पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में
भास्कर न्यूज - पटियाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी ए क्लास ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। उपप्रधान पद के लिए 4 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
शुक्रवार को नामांकन की आखिरी दिन था। सेक्रेट्री के पद के लिए पांच, ज्वाइंट सेक्रेट्री के लिए पांच, कैशियर के लिए पांच और सदस्य पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर नरिंदर कुमार बत्तरा ने बताया कि उम्मीदवारों में नामांकन भरने के लिए पूरा जोश नजर आया। कई उम्मीदवारों ने अलग अलग पोस्ट के लिए नॉमिनेशन फाइल किया।
प्रधान पद के लिए सेवा सिंह ((डिस्टेंस एजुकेशन विभाग)), गुरलाल सिंह ((कंप्यूटर सेंटर पीयू)), जसपाल सिंह कोछड ((लाइब्रेरी)), जतिंदर कौर ((कॉलेज सेक्शन)), तरलोचन कौर ((जनरल ब्रांच)) व वरिंदर सिंह भाटिया ((आरटीआई सेल)) ने नामांकन किया।
उपप्रधान पद के लिए स्वतंत्र ((एग्जामिनेशन ब्रांच)), ज्ञान सिंह ((लाइब्रेरी)), जसजीतदीप सिंह ((एस्टेब्लिश डिपार्टमेंट)) व जतिंदर कौर ((कॉलेज सेक्शन)) और सचिव के लिए केसर सिंह गिल ((एग्जामिनेशन ब्रांच)), जसपाल सिंह कोछड़ ((लाइब्रेरी)), जतिंदर कौर ((कालेज सेक्शन)), तरलोचन कौर ((जनरल ब्रांच)), शमेशर सिंह ((डिस्टेंस एजुकेशन)), ज्वाइंट सेक्रेट्री, सेवा सिंह ((डिस्टेंस एजुकेशन)),
हरविंदर पाल सिंह ((कंप्यूटर सेंटर)), ज्ञान सिंह ((लाइब्रेरी)), जसपाल सिंह कोछड़((लाइब्रेरी)), जसबीर सिंह ((एथलेटिक कोच)) ने नामांकन किया।
कैशियर व मेंबर पद के उम्मीदवार
कैशियर के लिए स्वतंत्र कुमार ((एग्जामिनेशन ब्रांच)), सुनीता कुमारी ((कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट रामपुराफू)), केसर सिंह ((एग्जामिनेशन ब्रांच)), ज्ञान सिंह ((लाइब्रेरी)) व दयाल सिंह ((कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट)) अंतिम दिन नामांकन किया। मेंबर अशविंदर सिंह गिल, डॉ. इंद्रपाल, सुमन कुमार जैन, सुनीता कुमारी, गुरवंत सिंह भाटिया, डा. जेएस भाटिया, परमजीत सिंह, बलजिंदर कौर आहूजा, वेद प्रकाश मदान, विभू शर्मा व शमशेर सिंह भी मैदान में हैं।