- Hindi News
- अजीत नगर से लापता युवक का शव खनौरी से मिला
अजीत नगर से लापता युवक का शव खनौरी से मिला
पटियाला - संदिग्ध परिस्थितियों में १७ जनवरी को लापता अजीत नगर निवासी पैगाम ((21 वर्ष)) पुत्र राजकुमार का शव छह दिन बाद खनौरी से मिला। बीते शुक्रवार को पैगाम प्रताप नगर में प्रेमिका से मिलने गया था और उसके बाद घर नहीं लौटा। चौकी सेंचुरी एनक्लेव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी पहुंचवाया। पैगाम कार ड्राइवरी का काम करता था और करीब डेढ़ साल पहले तलाक हुआ था।
पैगाम के बड़े भाई शेखर ने बताया कि उसका भाई 17 जनवरी को बाइक से प्रताप नगर गया था। देर शाम जब नहीं लौटा तो मॉडल टाउन पुलिस चौकी में शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रताप नगर से बाइक बरामद की थी। उसने लड़की के परिजनों पर पैगाम का कत्लकर भाखड़ा नहर में फेंकने का आरोप लगाया। भाखड़ा नहर का मामला होने पर शिकायत चौकी सेंचुरी एंकलेव को भेज दी गई।
फिलहाल शव मिला, हर आरोप की होगी जांच: चौकी सेंचुरी एंकलेव इंचार्ज शिवकृपाल सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पैगाम के परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं, उनके जो भी आरोप होंगे, उनकी पूरी जांच पड़ताल होगी।
पैगाम उर्फ मुन्ना
((फाइल फोटो))
नाभा में तूड़ी से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत, ३ लोग दबे
नाभा। मलेरकोटला से नाभा आ रहा तूड़ी से भरा ट्रक गांव दुल्लदी के पास पलट गया। उसके नीचे तीन लोगों के दबने की बात कही जा रही है। जबकि ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। शुक्रवार शाम करीब ७ बजे वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक तेजी से आ रहा था। संतुलन बिगडऩे से पलटने पर तीन साइकिल सवार दब गए। गांव के लोगों ने हादसे की सूचना एंबुलेंस को दी, जिसके बाद ट्रक चालक का शव सिविल अस्पताल भेजा गया। काफी देर तक कोई पुलिस वाला नहीं पहुंचा। एसआई मनमोहन सिंह ने बताया कि अभी पड़ताल चल रही है। रात करीब ९ बजे जेसीबी मंगाई गई। तूड़ी हटने के बाद ही पता चलेगा कि नीचे कितने लोग दबे हैं।
मोर्चरी के बार पैगाम के भाई शेखर व पिता राजकुमार के साथ मौजूद उसके रिश्तेदार।
पैगाम ने तीन साल पहले चन्नो निवासी लड़की से लव मैरिज की थी। कुछ दिनों बाद लव मैरिज कड़वाहट में बदल गई। ज्यादा झगड़ा बढऩे पर दोनों परिवार के परिजनों ने पंचायत में बैठकर तलाक करवाया। करीब डेढ़ साल से वह प्रताप नगर की किसी लड़की से प्यार कर रहा था। १७ जनवरी के पहले विवाद भी हुआ था। शेखर ने बताया कि लड़की के परिजनों ने भाई को इलाके में न घुसने की धमकी दी थी। इसकी जानकारी तब मिली जब वह लापता भाई को ढूंढ रहे थे।
पैगाम की पहली शादी थी लवमैरिज