पीयू रस्साकशी नेशनल चैंपियन
भास्कर न्यूज - पटियाला
शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पीयू की रस्साकशी टीमों ने नासिक में आयोजित सीनियर नेशनल रस्साकशी पुरुष मुकाबले और फेडरेशन रस्साकशी कप मिक्स्ड में गोल्ड मेडल जीते।
12 से 16 जनवरी तक नासिक ((महाराष्ट्र)) में हुए नेशनल मुकाबलों के 600 और 640 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। जबकि फेडरेशन कप मुकाबलों में पंजाब टीम की प्रतिनिधित्व करते हुए पीयू के खिलाडिय़ों ने 640 किलो भारवर्ग, 560 किलो भार वर्ग मिक्स्ड, 480 किलो भार वर्ग में गोल्ड जीता। जबकि 620 किलो में सिल्वर मेडल पाया। कैंपस पहुंचने पर डायरेक्टर स्पोट्र्स डॉ. राजकुमार शर्मा ने खिलाडिय़ों और कोचेज का वेलकम किया।
डायरेक्टर डॉ. शर्मा ने कहा कि अर्जुना अवार्डी कोच परमजीत शर्मा की अगुवाई और मैनेजर मुकेश चौधरी की देखरेख में गई टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। मुकाबले में देशभर से 22 टीमों ने भाग लिया। टग ऑफ वार फेडरेशन पंजाब के जनरल सचिव व टग ऑफ वार फेडरेशन इंडिया के ज्वाइंट सचिव निर्मल सिंह मुंडी, डॉ. जसबीर सिंह, डॉ. दलबीर सिंह, हरपाल सिंह तेजा, दल सिंह बराड़, हरभजन सिंह, धरमिंदर पाल सिंह, तेजिंदरजीत
कौर, मुकेश चौधरी, रेनू बाला, मीनाक्षी, गुरप्रीत कौर व अवतार सिंह मौजूद रहे।