- Hindi News
- फेडरेशन ने 140 एसएसए से एसएसओ बनाने की मांग की
फेडरेशन ने 140 एसएसए से एसएसओ बनाने की मांग की
भास्कर न्यूज। पटियाला
इंप्लाइज फेडरेशन की बैठक चरनजीत सिंह समाना की अगुवाई में जत्थेबंदी के मुख्य दफ्तर 3पी ग्रिड कॉलोनी में हुई। यहां मुलाजिमों की समस्या पर विचार हुआ।
राज्य उपप्रधान बलविंदर सिंह पसियाना ने पावरकॉम मैनेजमेंट से मांग की कि राज्य में बिजली उपभोक्ता को बेरोकटोक सप्लाई देने के लिए नए 66केवी कराए गए हैं। कुछ ग्रिड चलने के लिए तैयार हैं। ग्रिड को चलाने के लिए विभाग में 190 एसएसओ के पद खाली हैं। जबकि 140 पद एसएसए को तरक्की देकर एसएसओ बनाने के लिए इएनजी-2 में लटक रही हैं। 140 एसएसए से एसएसओ जल्द बनाने चाहिए। यहां राजिंदर सिंह सोढ़ी, दीपइंद्र सिंह, राजिंदर ठाकुर, बलकार सिंह, बलवंत सिंह कालवा, कुलवंत सिंह अटवाल, जरनैल सिंह, अमर जी, जगदीश सिंह, रतन अनमोल, सतपाल महिता, गुरविंदर पाल सिंह, नरिंदर पाल सिंह, चंदरपाल सिंह व गुरभजन सिंह मौजूद रहे।