- Hindi News
- नेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर खालसा कॉलेज में समागम
नेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर खालसा कॉलेज में समागम
पटियाला - नेशनल गर्ल चाइल्ड डे को लेकर खालसा कॉलेज के नन्ही छां सैल ने समागम आयोजित किया। साइंस विभाग के मुखिया प्रो. तरलोचन सिंह महाजन ने औरत रचना और रचना करने की कुदरती समर्थता के बारे में बताया और स्टूडेंट्स को गुरबाणी के सिद्धांत पर चलने की प्रेरणा दी।
स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट डॉ. जसलीन कौर ने भी अपने विचार रखे। नन्ही छां सैल द्वारा शुरू मुहिम के बारे में सेल कनवीनर डॉ. गुरदीशकौर ने स्टूडेंट्स को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत हर स्टूडेंट्स खुद से करे और ये कसम ले कि वो किसी भी औरत के लिए खतरा नहीं बनेगा। अर्शदीप कौर, वरिंदरपाल सिंह ने औरत की दशा पर कविताएं पेश की। टीचर्स हरप्रीत कौर, बलजिंदर कौर, नवदीप कौर, अमनदीप कौर मौजूद रहे।
खालसा कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते स्टूडेंट्स।