पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा जीवन सिंह नगरवासियों ने निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

बाबा जीवन सिंह नगरवासियों ने निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला - वार्ड नंबर 46 के तहत चरण बाग के निकट बाबा जीवन सिंह नगर निवासियों ने इलाके प्रति बेरुखी अपनाने का आरोप नगर निगम पर लगाया। शुक्रवार को पटियाला शहरी कांग्रेस कमेटी के महासचिव विजय कुमार कूका के नेतृत्व में निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कूका ने बताया कि पिछले 40 साल से ज्यादा समय से इस कॉलोनी में लगभग 400 परिवार रह रहे हैं। सभी परिवारों को बिजली, सीवरेज और वाटर सप्लाई कनेक्शन मिले हुए हैं लेकिन इसके बावजूद निगम ने इस कॉलोनी को कानूनी मानने से इनकार कर दिया है। कालोनी में सफाई, सीवरेज ब्लॉकेज और मेनहोल के ढक्कन न होने को लेकर जब स्थानीय निवासी मेयर से मिले तो मेयर ने इस गैरकानूनी कॉलोनी बताते हुए कोई फंड जारी करने से इनकार कर दिया। कूका ने बताया कि केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर से एमपी कोटे से 10 लाख रुपए इस कॉलोनी के विकास के लिए जारी कराए गए हैं। इससे जहां गलियों व मेन रोड्स का काम हुआ वहीं बाकी बचे इलाके में वाटर सप्लाई की पाइपें डालने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। यहां पर ऋषिपाल, माइकल, पप्पी, लक्की बागड़ी, पपला, दीप, गुरमीत , हरिओम, राजेश, बोनी, कृपा शंकर, शीला देवी, जीत कौर, इत्यादि भी मौजूद रहे।



निगम के खिलाफ नारेबाजी करते बाबा जीवन सिंह नगर निवासी।