- Hindi News
- 20 दिन बाद भी नहीं मिले बेचने लाए बच्चे के परिजन
20 दिन बाद भी नहीं मिले बेचने लाए बच्चे के परिजन
भास्कर न्यूज - पटियाला
चार जनवरी को मुजफ्फरनगर ((यूपी)) से पटियाला बेचने लाए बच्चे के परिजनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
20 जनवरी को बच्चे को अदालत के निर्देश पर राजिंदरा अस्पताल प्रबंधकों ने यादविंद्रा बाल निकेतन संस्था को सौंप दिया था। संस्था बच्चे की देखभाल कर रहा है और संस्था प्रबंधक खुद बच्चे के परिजनों की तलाश कर रही हैं।थाना सिविल लाइन के इंचार्ज जतिंदरपाल सिंह ने कहा कि बच्चा बेचने वाली गिरोह की सरगना उषा, पवन नगर से न्यू ऑफिसर कॉलोनी इलाके से यह बच्चा बरामद किया था। बच्चे के परिजनों की तलाश में पुलिस यूपी के मुजफ्फरनगर इलाके में छानबीन कर रही चुकी है, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्चे के बारे में पहचान के लिए लोग मोबाइल नंबर 9592912520, 9592912458 व 9876432801 पर संपर्क कर सकते हैं।
यादविंद्रा बाल निकेतन संस्था की इंचार्ज वीना बख्शी ने कहा कि अभी तक किसी भी दंपति ने बच्चे की पहचान के लिए संपर्क नहीं किया है। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी पूरी देखभाल की जा रही है। चंद दिन इंतजार करने के बाद संस्था की ओर से भी इश्तिहार जारी कर लोगों से पहचान के लिए संपर्क नंबर जारी करेंगे।
बाल निकेतन संस्था भी करेगी नंबर जारी