कॉलेजों में वोटर रजिस्ट्रेशन 31 तक
पटियाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ((एबीवीपी)) और यूथ अगेंस्ट करप्शन ने नए वोटर रजिस्ट्रेशन अभियान के तहत सरकारी महिंद्रा कॉलेज में स्टूडेंट्स के फार्म भरे।वनराज नरूला की अगुवाई में मुनीष कुमार और चरनजीव बांसल ने स्टूडेंट्स को वोटर कार्ड बनवाने और वोटर कार्ड की अहमियत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में 14 करोड़ ऐसे युवा हैं, जो पहली बार अपनी वोट का इस्तेमाल करेंगे और लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे। एबीवीपी की ओर से 31 जनवरी तक कॉलेजों में वोटर रजिस्ट्रेशन यूनिट बनाकर 18 साल तक के स्टूडेंट्स की वोट बनाए जाएंगे। युवाओं को संगठित करके भ्रष्टाचार, महंगाई के खिलाफ वोट डालने की अपील की जाएगी।