पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक रूट

गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक रूट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। यादविंद्रा पब्लिक स्कूल स्टेडियम में 65वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए पुलिस ने ट्रैफिक रूट जारी किया है। एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने बताया कि भूरे रंग के निमंत्रण वाले लोग फुव्वारा चौक, ठीकरी वाला चौक, वाईपीएस चौक से गेट नंबर 3 से वाईपीएस पहुंचेंगे। पार्किंग फुटबाल ग्राउंड में होगी। हरे व नीले कार्डधारक फव्वारा चौक, लोअर माल रोड, राघोमाजरा पुली, आयुर्वेदिक कॉलेज चौक, जनरल बुच मार्ग, सीएमपी रोड, गोल चक्कर, एचडीएफसी एटीएम की ओर से गेट नंबर 4 के जरिए समारोह वाली जगह पर पहुंचेंगे। यहां से आने वाले लोग वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था गेट-4 के साथ क्रिकेट ग्राउंड में होगी। गुलाबी कार्ड धारक फुव्वारा चौक, लोअर माल रोड, पोलो ग्राउंड गेट नंबर एक से दाखिल होंगे। यहां से आने वालों वाहनों की पार्किंग पोलो ग्राउंड में साईं मार्केट के सामने गेट से होगी।