पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाक में भू्रण हत्या नहीं: फरहीन चौधरी

पाक में भू्रण हत्या नहीं: फरहीन चौधरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
पाकिस्तान में औरतों के साथ भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई नहीं है। पाकिस्तानी औरत टीवी, सियासत, प्रशासकीय सेवाओं और मीडिया में योगदान पाने के समर्थ हो ही हैं। ठीक वैसे ही जैसे भारत में महिलाएं अब उच्च स्तरीय पोजिशन पर बैठी हैं।
पाकिस्तान की जनता हिंदुस्तान से सहमति चाहती है और अपने सामाजिक रिश्ते भी मजबूत बनाना चाहती है। यह बात पाकिस्तान इस्लामाबाद की मशहूर टीवी एंकर व कवयित्री फरहीन चौधरी ने पीयू के जर्नलिज्म व मास कम्यूनिकेशन विभाग में कही। विभाग के ‘मीट द बडिंग जर्नलिस्ट’ कार्यक्रम की लड़ी में स्टूडेंट्स के साथ रूबरू प्रोग्राम में पहुंची फरहीन चौधरी ने पत्रकारिता में कामयाब होने के लिए टिप्स दिए।




पीयू के जर्नलिज्म व मास कम्यूनिकेशन विभाग में विदेशी डेलिगेट्स के साथ विभाग मुखिया डॉ. हरजिंदर वालिया।

इस दौरान फरहीन ने कहा कि पाकिस्तान के लोग भारत के टेलीविजन प्रोग्राम, खासतौर पर सीरियलों और फिल्मों को बहुत पसंद करते हैं। उसी तरह हिंदुस्तान सरकार को कम से कम पाकिस्तान के 5 टीवी चैनलों को दिखाए जाने की इजाजत देनी चाहिए। ताकि दोनों देशों के लोग एक दूसरे को अच्छी तरह से समझ सकें और रिश्ते मजबूत हो सके। विभाग मुखिया डॉ. हरजिंदर सिंह वालिया ने कहा कि पाकिस्तान के मीडिया के बारे में पंजाब के मीडिया वालों को जानकारी होना उनके प्रोफेशन की निपुणता में बढ़ोतरी कर रही है। इस दौरान वेंकूवर से आए सुखविंदर सिंह बराड़ ने शिरकत की।

पाकिस्तान टीवी चैनलों को हिंदुस्तान में देने की आजादी मिले