पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीपीएससी घोटाला में अतिरिक्त सेशन जज के बयान दर्ज

पीपीएससी घोटाला में अतिरिक्त सेशन जज के बयान दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। पंजाब लोक सेवा कमीशन के भर्ती घोटाले मामले में शुक्रवार को जिला सेशन जज राज शेखर अत्री की अदालत में पीपीएससी के पूर्व चेयरमैन रविन्द्र पाल सिंह सिद्धू पेश नहीं हुए। कोर्ट ने पूर्व चेयरमैन के प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए। उनको अगली पेशी पर पेश करने का आदेश दिया गया है। गवाही के लिए पटियाला के जिला अतिरिक्त सेशन जज संजीव बेरी के बयान दर्ज हुए। श्री बेरी पीपीएससी भर्ती घोटाले के समय अतिरिक्त चीफ ज्युडीशियल मजिस्ट्रेट थे। उन्होंने परमजीत सिंह के बयान दर्ज किए थे। प्रितपाल सिंह सिद्धू, पीएस सोढी भी पेश हुए।
भोला 6 तक न्यायिक हिरासत में भेजा :हवाला रैकेट में शुक्रवार को जिला सेशन जज राज शेखर अत्री की अदालत में ड्रग तस्कर जगदीश भोला को इनफोर्समेंट विंग के असिस्टेंट डायरेक्टर निरंजन सिंह ने पेश किया। बचाव पक्ष के लिए वकील सतीश करकरा ने जगदीश की 14 दिन की रिमांड की मांग की थी। कोर्ट ने 6 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।