- Hindi News
- स्त्री जागृति मंच ने फूंका मंत्री बिक्रमजीत मजीठिया का पुतला
स्त्री जागृति मंच ने फूंका मंत्री बिक्रमजीत मजीठिया का पुतला
पटियाला - ड्रग तस्करी कांड में कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत मजीठिया का नाम शामिल होने पर स्त्री जागृति मंच सदस्याओं ने शुक्रवार को मजीठिया का पुतला फूंका।
विभिन्न गांवों से नेहरू पार्क में मंच की महिलाएं इकट्ठी हुई और नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड के सामने मंत्री मजीठिया का पुतला फूंका। अरविंदर कौर काकड़ा, सलमा कलवाणू, कुलदीप रोहटी और बड़ी गिनती में शामिल हुई महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर मजीठिया को गिरफ्तार न किया तो गांव में महिलाएं इसके खिलाफ जबरदस्त अभियान छेड़ेंगी। मंच की प्रांतीय जनरल सचिव अमनदीप कौर देओल और जिला प्रधान अमरजीत कौर धनेठा ने कहा कि सरकार के सामने खुलासा होने के बावजूद मजीठिया को कैबिनेट मंत्री के पद पर बरकरार रहना ये साबित करता है कि सारा नशा कारोबार सरकार के इशारे पर चल रहा है। जिला जनरल सचिव सुखजिंदर पुनिया और कैशियर प्रदीप उधा ने कहा कि नशे के कारोबार में राजनीतिक नेता, पुलिस और ड्रग तस्कर सभी मिलकर युवाओं को खत्म कर रहे हैं। कबड्डी कप करवाकर पंजाब की जवानी को विदेशों में ड्रग स्मगलिंग में यूज किया जा रहा है।
बिक्रमजीत सिंह मजीठिया का पुतला फूंकती स्त्री जागृति मंच की सदस्य।