पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड 33 नीम वाला चौक में सीवर जाम

वार्ड 33 नीम वाला चौक में सीवर जाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। वार्ड 33 में पड़ते नीम वाला चौक ((बड़ी सब्जी मंडी के सामने)) में पिछले कई दिनों से सीवर जाम होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाल चंद, गोपाल कृष्ण, सुनील कुमार, रवि कुमार व हरी ने बताया कि सीवर का गंदा पानी सड़क पर फैल गया है जिससे पैदल चलने वाले लोगों को निकलना मुश्किल हो गया है। घर से बाहर निकलने में भी लोगों को परेशानी हो रही है। इलाके मेंं बदबू फैल गई है। इलाके के लोगों ने मेयर अमरिंदर बजाज से अपील करते हुए कहा है कि वो उनके इलाके की इस समस्या का जल्द से जल्द हल करवाएं।